अधिवक्ता आशुतोष कुमार ने किया नामांकन

लॉ रिपोर्टर Sat ,01 Nov 2025 06:11:59 am Newsupdates

पटना। पटना जिला अधिवक्ता संघ मे अध्यक्ष पद के लिए  आशुतोष कुमार ने गुरुवार को अपना नामांकन किया।नामांकन के समय कई अधिवक्तागण उनके नामांकन के समय संघ कार्यालय मे मौजूद थे।पूर्व उपाध्यक्ष श्री आशुतोष कुमार ने नामांकन के बाद कहा की मै हमेशा अधिवक्ता के कल्याण एवं उनके अधिकारों के लिए लगा रहता था और हमेशा लगा रहूंगा।पूर्व बिहार युवा अधिवक्ता कल्याण समिति के अध्यक्ष रह चुके अधिवक्ता आशुतोष कुमार ने अधिवक्ताओं से अध्यक्ष पद उनको मत करने का आग्रह एवं आशीर्वाद मांगा।बताते चलें की नामांकन के आखरी तारीख 1 नवंबर है।मतदान 18 नबम्बर को होगा।